पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। उनके साथ राज्यसभा सांसद एवं पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और बिहार सरकार में मंत्री विजय चौधरी भी दिल्ली रवाना हुए हैं। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बड़ा बयान दिया है। संजय झा ने अब बिहार की नई सरकार को लेकर भी सब कुछ क्लियर कर दिया है।

मीडिया से बात करते हुए जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार राज्यसभा में अपनी सदस्यता के रूप में शपथ लेने दिल्ली रवाना हुए हैं। कल दोपहर सवा बारह बजे उन्हें राज्यसभा के सभापति एवं उप राष्ट्रपति उन्हें शपथ दिलाएंगे। इस दौरान उन्होंने बिहार में नई सरकर को लेकर कहा कि नीतीश कुमार दिल्ली से लौटेंगे उसके बाद 13 अप्रैल के बाद प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें     -    बड़ी राजनीति की घड़ी शुरू, नीतीश कुमार दिल्ली रवाना, नया मुख्यमंत्री कौन?

बता दें कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की घोषणा के साथ ही राज्य में नई सरकार के गठन पर तरह तरह के कयास लगाये जाने लगे हैं। वहीं यह भी कयास लगाया जा रहा है कि 15 को नए मुख्यमंत्री अपने कैबिनेट के साथ शपथ लेंगे। बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम पर भी चर्चा है कि भाजपा पहली बार अपनी तरफ से सीएम बनाएगी जिसमें गृह मंत्री सम्राट चौधरी के साथ ही कई अन्य नेताओं का नाम आगे चल रहा है। 

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश के खास विजय चौधरी ने भी पुष्टि की है कि नीतीश कुमार का यह फैसला पूरी तरह व्यक्तिगत और राजनीतिक है, जिसका सभी सहयोगी दल सम्मान कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा गठबंधन में बड़ी पार्टी है, इसलिए नेतृत्व की जिम्मेदारी उसी के पास है। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, 14 अप्रैल के आसपास नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इसके तुरंत बाद एनडीए विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए नेता का चयन कर बिहार को नया मुख्यमंत्री मिल सकता है। फिलहाल, पूरे घटनाक्रम पर सभी की नजर टिकी हुई है।

यह भी पढ़ें     -    नितिन नवीन ने तोड़ी चुप्पी! 10 अप्रैल के बाद बदल जायेगा बिहार का सियासी चेहरा?

YouTube Video