पटना: इन दिनों पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव और बिहार में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर देश भर में राजनीति गर्म है। पश्चिम बंगाल में बीते दिनों कुछ असामाजिक तत्वों ने भगवान की मूर्ति तोड़ जिसे लेकर लगातार राजनीति गर्म है तो दूसरी तरफ बिहार में नीतीश कुमार के बाद अगला मुख्यमंत्री कौन होगा की चर्चा जोरों पर है। वहीं दूसरी तरफ मोकामा के बाहुबली जदयू विधायक अनंत सिंह ने सोमवार को जेल से बाहर आने के बाद मंगलवार को बड़हिया महारानी स्थान जाने के क्रम में रोड शो किया, और अब इस पर भी राजनीति शुरू हो गई है।
इन मुद्दों पर मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने बात की और पश्चिम बंगाल में भगवान की मृति तोड़े जाने को लेकर कहा कि देश में 140 करोड़ की आबादी में कुछ सिरफिरे लोग हैं जो जाति और धर्म का उन्माद फैला कर और लोगों की भावना आहत करने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोगों पर सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। जो लोग भी समाज के सौहार्द्रपूर्ण वातावरण को बिगड़ना बिगाड़ना चाहते हैं उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।
यह भी पढ़ें - जेल से निकलने के बाद अनंत सिंह ने बताया कौन बेटा बनेगा मोकामा का वारिस, निशांत को लेकर भी...
इस दौरान मंत्री अनंत ने राजद के बयान जिस में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के रोड शो को भाजपा का पहला मॉडल बताया है पर जवाब देते हुए कहा कि अनंत सिंह चुने हुए नेता हैं। उनके विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने उन्हें विधायक चुना है, मतलब वह जनप्रतिनिधि हैं। जनप्रतिनिधि को कानून और संविधान से जो भी हक मिला है, उसके अनुसार वह कर रहे हैं। दूसरी तरफ राजद अपने घर में झांके। उनलोगों ने जो काली करतूत की है पहले उसका हिसाब कितन आने वाले 100 वर्षों तक देना होगा। 100 वर्ष बाद राजद का कोई दूध मिलेगा तो उसे धोया जायेगा लेकिन अभी राजद मुंह दिखाने लायक नहीं है।
इस दौरान मंत्री दिलीप जायसवाल ने मिडल ईस्ट में जारी जंग को लेकर कहा कि पूरी दुनिया के सभी देशों की नजर भारत की तरफ है। दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी से आह्वान कर रहे हैं कि आप BRIKS के बॉस हैं और इस युद्ध को रोकने में भारत की अहम भूमिका हो सकती है। पहले भी कहा गया है कि भारत आने वाले समय में विश्वगुरु बनेगा और आज भी भारत अमन-चैन और शांति का प्रयास सदैव कर रहा है।
यह भी पढ़ें - बिना मुकाबले फिर ताज नीतीश के सिर, दिल्ली की राजनीति में बड़ी एंट्री की तैयारी?
मंत्री दिलीप जायसवाल ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बयान बिहार के नए मुख्यमंत्री का चयन हो जाने को लेकर कहा कि अगर उन्होंने कहा है तो सही ही कहा होगा। वे हमारे NDA के घटक दल के नेता होने के नाते बड़े नेता हैं। केंद्रीय स्तर पर संभव है इन बातों पर चर्चा हुई होगी, हो सकता है उनकी कुछ बात हुई होगी तो उन्होंने कहा होगा, लेकिन मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि वह राजनीति को बदनाम कर रहे हैं। राहुल गांधी अब तक नेता बन ही नहीं सके हैं क्योंकि वे परिपक्व नहीं हुए हैं। हमेशा देश विरोधी बातें बोलना, देश विरोधी आवाज को बुलंद करना राहुल गांधी की अब पहचान बन गई है। इसीलिए पूरा देश और कांग्रेस के नेता भी उनसे नफरत करने लगे हैं। राहुल गांधी अब बहिष्कृत नेता हैं और ऐसे नेता कुछ बोलें या न बोलें उसका कोई मतलब नहीं होता है।
यह भी पढ़ें - रिहाई के बाद पहली एंट्री में दिखा दम, बाढ़ में अनंत सिंह के स्वागत में उमड़ी भारी भीड़