पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी लूट को अंजाम दे कर पुलिस को बड़ी चुनौती दी है। अपराधियों ने हथियार के बल पर फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 20 लाख रूपये लूट लिए और फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है वहीं पीड़ित कर्मी की पहचान रेडियंट कैश मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के कर्मी पंकज के रूप में की गई। घटना राजधानी पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के नेहरु नगर इलाके की है जहां अपराधियों ने हथियार के बल पर दिनदहाड़े 20 लाख रूपये लूट लिए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फूटेज को खंगालने में जुट गई है। पीड़ित पंकज ने बताया कि साईं मंदिर से कलेक्शन के रूपये लेकर बैंक में जमा करवाने के लिए बोरिंग रोड जा रहा था। इसी दौरान अल्पना मार्किट के बगल वाली गाली से निकल रहे थे तभी बाइक सवार बदमाशों ने आगे और पीछे से घेर लिया तथा हथियार के बल पर कब्जे में ले लिया। अपराधियों ने विरोध करने पर जान से मारने की धमकी और रूपये से भरा बैग ले कर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि अपराधियों ने अपने चेहरे ढंक रखे थे और उनके हाथों में पिस्टल था।

यह भी पढ़ें     -      आखिरकर खत्म हुआ इंतजार, जेल से बाहर निकले अनंत सिंह, साथ में है....

पीड़ित पंकज के अनुसार 2 बाइक से चार की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है वहीँ पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। स्थानीय व्यवसायियों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाये तो दूसरी तरफ पुलिस जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लेने का दावा किया।

यह भी पढ़ें     -      घटना के वक्त मैं चार किलोमीटर दूर था, जेल से बाहर निकले अनंत सिंह ने कहा 'मुझे फंसाया गया...'

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट