रोहतास: बिहार में इन दिनों पुलिस हर तरह के अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगातार शिकंजा कसती हुई नजर आ रही है। इसी कड़ी में रोहतास में पुलिस ने दो मैरिज हॉल में छापेमारी कर अवैध देह व्यापार का खुलासा करते हुए कई युवक युवतियों को पकड़ा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला रोहतास के दावथ थाना क्षेत्र के मलियाबाग इलाके का है जहां पुलिस ने एक मैरिज हॉल में छापेमारी कर 70 जोड़ों को पकड़ा है।
यह भी पढ़ें - महिला आयोग के कार्यालय में लड़के ने भरी लड़की की मांग, पुलिस भी रही मौजूद, पढ़ें...
मामले में पुलिस अधिकारी बताया कि मैरिज हॉल में अवैध गतिविधि की गुप्त सूचना मिली ती। सूचना के आधार पर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई और इस दौरान करीब 40 लड़कियां बरामद की गई है जिसमें कई शादीशुदा भी है। फ़िलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के अनुसार छापेमारी के दौरान कई कमरों में जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में मिले जबकि कई भागने की कोशिश करते हुए पकड़े गए। इस दौरान मैरिज हॉल में अफरातफरी की स्थिति बन गई और सभी लोग इधर उधर भागने की कोशिश करने लगे।
फ़िलहाल पुलिस पकड़े गए सभी लोगों से पूछताछ कर रही है साथ ही सभी कमरों की भी तलाशी ली जा रही है। बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही और इलाके की घेराबंदी कर दी गई ताकि कोई भाग न सके। फ़िलहाल पुलिस ने मैरिज हॉल को सील कर दिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है।
यह भी पढ़ें - सावधान! ट्रेन में TT के वेश में घूमते हैं चोर, दानापुर रेल पुलिस ने गिरफ्तार किया तो खुला भेद...