पटना: लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व चैत्र छठ के तीसरे दिन राजधानी पटना समेत बिहार के विभिन्न इलाकों में काफी चहल पहल देखी गई। भक्तिमय माहौल के बीच छठव्रतियों ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया एवं सुख समृद्धि की कामना की। महापर्व के तीसरे दिन राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में छठ घाटों पर व्रतियों के साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। राजधानी पटना के विभिन्न छठ घाटों पर मंगलवार की शाम श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी।
यह भी पढ़ें - बिहार और देश में राजनीति में बढ़ जाएगी महिलाओं की भागीदारी, PM मोदी के इस फैसले का विपक्ष भी कर रहा स्वागत...

छठ पर्व को लेकर पटना जिला प्रशासन ने सुरक्षा समेत अन्य सभी व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त किया है। राजधानी पटना के सभी गंगा घाटों समेत अन्य छठ घाटों पर भी लाइट्स और अन्य चीजों की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त की गई थी। इसके साथ ही चप्पे चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों की भी तैनाती की गई थी। वहीं हर तरफ छठ गीतों से पूरा इलाका भक्तिमय रहा। इसके साथ ही हर तरफ खास कर महिलाओं और बच्चों में छठ पर्व को देखते हुए काफी जोश और उत्साह का माहौल रहा।
यह भी पढ़ें - अचानक तेजस्वी पहुंचे RJD कार्यालय, पार्टी नेताओं के साथ करेंगे बैठक और बनायेंगे आगे की रणनीति...




