Join Us On WhatsApp

विधानसभा से निकलने के बाद CM पहुंचे दीघा घाट, साथ में मौजूद रही अधिकारियों की भी टीम...

मुख्यमंत्री ने दीघा पर्यटन घाट का किया निरीक्षण, समग्र उद्यान का निर्माण कराने का दिया निर्देश। घाट को पक्का कर गंगा आरती की समुचित व्यवस्था करने का दिया निर्देश

cm nitish gaye digha ghat
विधानसभा से निकलने के बाद CM पहुंचे दीघा घाट, साथ में मौजूद रही अधिकारियों की भी टीम...- फोटो : Darsh NEWS

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को गंगा नदी के किनारे स्थित दीघा पर्यटन घाट पर किये जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि पर्यटन विभाग जनार्दन घाट को पर्यटन घाट के रूप में विकसित कर रहा है। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दीघा पर्यटन घाट पर समग्र उद्यान का निर्माण करायें। इस घाट को पक्का घाट बनायें और यहां गंगा आरती की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करायें ताकि यहां बड़ी संख्या में आनेवाले लोग इसका आनंद उठा सकें। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा की सैर करने वाले यहां जो पर्यटक आते हैं उनके लिये बुनियादी और अच्छी पर्यटकीय सुविधायें विकसित करायें।

यह भी पढ़ें     -      तुमको मौका दिए तो तुम कमाने लगे, CM नीतीश ने तेजस्वी को कहा 'बैठे रहो मेरे काम से सबको हो रहा है फायदा..'

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने जेपी सेतु के समानांतर बनाये जा रहे नये सिक्स लेन गंगा ब्रिज के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसका निर्माण कार्य ससमय तेजी से पूर्ण करायें। इस पुल के बन जाने से पुराने जे०पी० सेतु पर यातायात का दवाब कम होगा। यह पुल उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के आवागमन को और सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ चन्द्रशेखर सिंह, पर्यटन विभाग के सचिव नीलेश रामचन्द्र देवरे, नगर आयुक्त यशपाल मीणा, जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें     -      बिहार भौकाल नहीं जनसरोकार से चलेगा, डिप्टी सीएम ने तेजस्वी के भाषण पर किया जोरदार पलटवार...

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp