Join Us On WhatsApp

दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक जानें सभी राशियों का भविष्यफल, करियर, प्रेम और स्वास्थ्य का हाल

आज का राशिफल: जानिए सभी 12 राशियों का हाल, करियर, कारोबार, प्रेम और सेहत से जुड़ी अहम भविष्यवाणी, साथ ही आपके लिए कौन सा रंग और अंक रहेगा भाग्यशाली।

Daily horoscope
दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक जानें सभी राशियों का भविष्यफल, करियर, प्रेम और स्वास्थ्य का हाल- फोटो : Darsh News

मेष राशि का आज का राशिफल:

आज का दिन सकारात्मक संकेत दे रहा है। यदि आप गाड़ी या कोई कीमती वस्तु खरीदने का मन बना रहे हैं तो समय अनुकूल है। घर में मेहमानों का आना-जाना रहेगा और जरूरी विषयों पर बातचीत होगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस करेंगे। हालांकि बेवजह ज्यादा सोचने से बचें और अपने काम की शुरुआत करें। यात्रा को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। व्यवसाय में अपनी समझ और मेहनत से समस्याओं का समाधान निकाल पाएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन प्रेम संबंधों में छोटी बात पर विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से भारी और गैस बनाने वाले भोजन से दूरी रखें। भाग्यशाली रंग बादामी और भाग्यशाली अंक 3 रहेगा।


वृष राशि का आज का राशिफल:

आज निवेश से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना है। मेहनत और काबिलियत के बल पर काम पूरे होंगे और कमाई बढ़ाने के मौके मिल सकते हैं। जल्दबाजी से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। बच्चों को प्यार से समझाना बेहतर रहेगा। व्यवसाय में स्थितियां थोड़ी धीमी रह सकती हैं, लेकिन धैर्य रखना फायदेमंद होगा। रिश्तों में छोटी गलतफहमी से बचें और संवाद बनाए रखें। योग और ध्यान से मन को शांत रखें। भाग्यशाली रंग नीला और भाग्यशाली अंक 8 रहेगा।


मिथुन राशि का आज का राशिफल:

आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिसका इंतजार लंबे समय से था। पैतृक संपत्ति से जुड़ी समस्या का समाधान मिल सकता है। युवाओं को सफलता के संकेत हैं। कुछ चुनौतियां आएंगी लेकिन धीरे-धीरे हालात सुधरेंगे। व्यवसाय में मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन लेनदेन में सावधानी रखें। दांपत्य जीवन में शक से बचें और खुलकर बातचीत करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। भाग्यशाली रंग सफेद और भाग्यशाली अंक 5 रहेगा।


कर्क राशि का आज का राशिफल:

आज परिवार और धन से जुड़े मामलों में शुभता रहेगी। बड़ों का सहयोग मिलेगा और पुरानी योजना सफल हो सकती है। कुछ लोग आपकी सफलता से ईर्ष्या कर सकते हैं, लेकिन शांत रहें। व्यवसाय में रुका हुआ पैसा मिल सकता है और अच्छे ऑर्डर भी मिलेंगे। घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। गले से जुड़ी परेशानी हो सकती है, सावधानी रखें। भाग्यशाली रंग केसरिया और भाग्यशाली अंक 1 रहेगा।


सिंह राशि का आज का राशिफल:

आज नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और काम ज्यादा रहेगा। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। जिद करने से बचें और समाधान पर ध्यान दें। व्यवसाय में कुछ दिक्कतें रहेंगी, लेकिन सलाह लेकर आगे बढ़ें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे। खांसी-जुकाम से बचाव करें। भाग्यशाली रंग नारंगी और भाग्यशाली अंक 6 रहेगा।


कन्या राशि का आज का राशिफल:

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कोई अच्छी खबर मन को खुश कर सकती है। परिवार से जुड़े कामों में आपका योगदान रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में कागजात अच्छी तरह जांचें। व्यवसाय में नई योजना आगे बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाग्यशाली रंग हरा और भाग्यशाली अंक 5 रहेगा।


तुला राशि का आज का राशिफल:

आज उन्नति के योग बन रहे हैं। रुका हुआ आय का स्रोत शुरू हो सकता है। लेनदेन से बचें और भावनाओं पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय में अपनी योजना गोपनीय रखें और मेहनत करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। योग और ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी। भाग्यशाली रंग आसमानी और भाग्यशाली अंक 8 रहेगा।


वृश्चिक राशि का आज का राशिफल:

आज प्रभावशाली लोगों से संपर्क लाभ देगा। संपत्ति विवाद सुलझ सकता है। दोस्तों पर आंख बंद कर भरोसा न करें। व्यवसाय में अच्छा ऑर्डर मिल सकता है। परिवार में तालमेल रहेगा। नियमित व्यायाम करें। भाग्यशाली रंग सफेद और भाग्यशाली अंक 7 रहेगा।


धनु राशि का आज का राशिफल:

आज बड़ों की सलाह फायदेमंद रहेगी। महिलाओं को उपलब्धि मिल सकती है। यात्रा में सावधानी रखें। व्यवसाय में सुधार आएगा। दांपत्य जीवन में मतभेद हो सकते हैं, संवाद जरूरी है। तनाव से बचें। भाग्यशाली रंग नीला और भाग्यशाली अंक 1 रहेगा।


मकर राशि का आज का राशिफल:

आज दिन व्यस्त रहेगा। मेहनत से रुके काम पूरे होंगे। गुस्से और घबराहट से बचें। व्यवसाय में रणनीति बदलने की जरूरत है। घर का माहौल संतुलित रखें। दिनचर्या सही रखें। भाग्यशाली रंग बादामी और भाग्यशाली अंक 2 रहेगा।


कुंभ राशि का आज का राशिफल:

आत्मविश्वास से काम करने पर सुधार होगा। नई गतिविधि शुरू करने से बचें। व्यवसाय में पार्टियों से संबंध मजबूत करें। दांपत्य जीवन में बाहरी दखल से बचें। घुटनों और पैरों में दर्द हो सकता है। भाग्यशाली रंग केसरिया और भाग्यशाली अंक 1 रहेगा।


मीन राशि का आज का राशिफल:

अनुभवी लोगों की सलाह सही दिशा देगी। धैर्य से काम लें। व्यवसाय में काम का दबाव रहेगा लेकिन आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है, संवाद जरूरी है। मांसपेशियों में दर्द हो सकता है। भाग्यशाली रंग क्रीम और भाग्यशाली अंक 4 रहेगा।

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp