Join Us On WhatsApp
BISTRO57

झारखंड में स्थापित सरकार ने यूथ को धोखा दिया है, पूर्व आईएएस अधिकारी राजीव कुमार आजसू पार्टी में शामिल हुए...

Jharkhand AJSU Party Joining

हेमंत सोरेन सरकार ने राज्यवासियों का विश्वास तोड़ा है। जनादेश के साथ धोखाधड़ी की है। सरकार पर विश्वास करने का समय अब खत्म हो गया। और मतलब भी नहीं। यह समय और मौका इन्हें इनकी वादाखिलाफी का जवाब देने का है। 

उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कांके रोड, रांची स्थित अपने आवासीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में कही। इस दौरान पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी राजीव कुमार ने आजसू पार्टी की सदयस्ता ग्रहण की।

सुदेश कुमार महतो ने कहा कि स्थापित सरकार ने यूथ को धोखा दिया है। धोखा खाएं हुए नौजवान सड़कों पर भटक रहें है और अपने भविष्य के लिए चिंतित है। सरकार ने रोजगार मेला लगाकर जिन युवाओं को नौकरियां दी वो युवा अब कहाँ हैं इसका हिसाब सरकार को देना चाहिए। नियोजन नीति को लेकर झारखंडी युवा छले गए हैं। सरकार का नियत उजागर है। इसके बाद भी कभी 30 हजार कभी 40 हजार नौकरियां देने के वादे किए जा रहे हैं। 

पूर्व आईएएस अधिकारी राजीव कुमार का पार्टी में स्वागत करते हुए सुदेश कुमार महतो ने कहा कि सरकार परिणाम नहीं देती है तो जनता को निराशा होती है। समाज के हर वर्ग के लोग हमारे साथ जुड़ रहे हैं। आज प्रशासनिक सेवा से सार्वजनिक जीवन में आने वाले पूर्व आईएएस अधिकारी राजीव कुमार जी का पार्टी में स्वागत है। इन्होंने बतौर प्रशासनिक अधिकारी बेहतर कार्य किए हैं। राजीव झारखंड को समझने वाले अधिकारी रहे हैं। इनके अनुभव का लाभ पार्टी को जरूर मिलेगा। 

पार्टी में शामिल हुए पूर्व आईएएस राजीव कुमार ने कहा कि आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के विकास के प्रति सोच और झारखंडी विचारों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रहा हूँ।


bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp