Join Us On WhatsApp

झारखंड कांग्रेस की महिलाओं ने आने वाले विधानसभा चुनाव का मोर्चा संभालने की ठानी, बैठक कर के लिया निर्णय...

Jharkhand Women's Congress

 झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष गुंजन सिंह की अध्यक्षता में आज कांग्रेस भवन, रांची मे प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से लोकसभा चुनाव-2024 के चुनाव परिणाम पर समीक्षा की गई एवं आगामी विधानसभा चुनाव की कार्य योजना पर रणनीति बनाई गई। साथ ही संगठन की मजबूती पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

बैठक में झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष गुंजन सिंह ने प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों से निर्देश देते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव परिणाम हमारे अपेक्षा अनुरूप नहीं रहा है, और बेहतर करने की जरूरत थी। आगामी विधानसभा चुनाव-2024 बहुत ही करीब आ गया है, आप लोगों को संगठन की जो भी जिम्मेदारी दी गई है पूरे मुस्तैदी के साथ अपने अपने जिला और क्षेत्र में जुट जाएं। 

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने दिल्ली में संपन्न बैठक में मिली एक्शन प्लान की जानकारी देते हुए कहा कि आगामी अगस्त माह में राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक आहूत होगी, जिसमें महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, झारखंड प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर शामिल होंगे। प्रखंड महिला कांग्रेस अध्यक्षों का तीन दिनों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। सभी जिलों में नारी न्याय सम्मेलन एवं जिला स्तर से लेकर बुथ तक पदयात्रा किया जाएगा। पार्टी मैनिफेस्टो को जन जन तक पहुंचाना है, महिलाओं की स्वास्थ्य के लिए हेल्थ कैम्प लगाया जायेगा, पेपरलीक मामले और महिला आरक्षण पर सांसद घेराव कार्यक्रम करेंगी। इसके साथ ही बढ़ती महंगाई, टोलटैक्स, भारतीय रुपया में गिरावट, मुहल्ला पदयात्रा एवं मेरा बूथ मेरी ज़िम्मेवारी पर विशेष रूप से महिला कांग्रेस कार्यक्रम चलायेगा।

  


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp