Join Us On WhatsApp

चेकिंग के दौरान खुली पोल! ग्लैमर बाइक में छिपाकर रखी थी विदेशी शराब

कटिहार के मनियां नाका के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 18 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

Open pole during checking
चेकिंग के दौरान खुली पोल! ग्लैमर बाइक में छिपाकर रखी थी विदेशी शराब- फोटो : Darsh NEWS

कटिहार में एक बार फिर शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक युवक को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनियां नाका के पास की गई, जहां पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन जांच अभियान चलाया था। आरोपी के पास से करीब 18 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुफस्सिल थाना की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से शराब की खेप लेकर एक तस्कर मनियां के रास्ते कटिहार शहर की ओर बढ़ रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत रणनीति बनाई और मनियां नाका के पास चेकिंग अभियान शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें: "10 लाख दे दो, तुम्हारा काम हो जायेगा" - SVU की टीम ने ICDS की DPO का प्लान किया फ्लॉप

जांच के दौरान एक संदिग्ध युवक ग्लैमर बाइक से गुजरता दिखा। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो बाइक में छुपाकर रखी गई विदेशी शराब बरामद हुई। शराब को इस तरह से छिपाया गया था कि पहली नजर में संदेह न हो। हालांकि, पुलिस की सतर्कता के आगे तस्कर की चालाकी काम नहीं आई। पुलिस ने मौके पर ही शराब जब्त कर युवक को हिरासत में ले लिया। बरामद शराब की कुल मात्रा लगभग 18 लीटर बताई जा रही है। बाइक को भी जब्त कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: बजट सत्र में बड़ा बवाल तय! सदन में गूंजेगा मसौढ़ी छात्रा का दर्द

मुफस्सिल थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किस गिरोह से जुड़ा है और शराब की आपूर्ति कहां की जानी थी। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस ने साफ किया है कि जिले में शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp