Join Us On WhatsApp

नेपाल से झारखंड जा रही अफीम-हेरोइन खेप पकड़ी, तीन अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार!

वैशाली पुलिस ने नेपाल से झारखंड जा रही बड़ी मात्रा में अफीम और हेरोइन के साथ तीन अंतरराष्ट्रीय तस्करों को गिरफ्तार किया। सराय टोल प्लाजा के पास हुई कार्रवाई में 1.4 किलो अफीम और 158 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ।

Opium-heroin consignment going from Nepal to Jharkhand seize
नेपाल से झारखंड जा रही अफीम-हेरोइन खेप पकड़ी, तीन अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार!- फोटो : Darsh NEWS

वैशाली पुलिस ने एक विशेष अभियान में नेपाल से झारखंड जा रही बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है। सराय टोल प्लाजा के पास हुंडई वेन्यू कार से 1 किलो 4 ग्राम अफीम और 158 ग्राम हेरोइन जब्त किया गया। इस कार्रवाई में तीन अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। जिला आसूचना इकाई (डीआईयू) की गुप्त सूचना के आधार पर सराय थाना पुलिस और डीआईयू की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, तस्कर नेपाल के पोखरा जिले से अफीम और हेरोइन लेकर मुजफ्फरपुर होते हुए हाजीपुर-पटना के रास्ते झारखंड ले जा रहे थे।

यह भी पढ़ें: बजट सत्र में हंगामा: राबड़ी देवी समेत राजद के तमाम नेता नीट छात्रा मामले में सख्त कार्रवाई की मांग पर आमने-सामने

गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान अनिल कुमार गुप्ता (चतरा), ललन कुमार (चतरा) और सरवन कुमार (पलामू) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान वाहन के सीट के पास काले पॉलिथीन में अफीम और गाड़ी के पीछे बने बॉक्स से हल्के भूरे रंग का पाउडर बरामद हुआ। पूछताछ में अनिल कुमार ने स्वीकार किया कि यह हेरोइन है। इस दौरान पुलिस ने एक झारखंड नंबर की चारपहिया वाहन भी जब्त की। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में वाहन और तस्करों की तलाशी ली गई। गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

यह भी पढ़ें: मिनटों में खाली हुआ घर, मेहसौल गांव में 35 लाख की चोरी से हड़कंप

सराय थाना और डीआईयू की टीम ने बताया कि यह मादक पदार्थ झारखंड में खुदरा स्तर पर बेचने के लिए लाई जा रही थी। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और अन्य सहयोगी तस्करों की पहचान पर भी काम कर रही है।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp