Join Us On WhatsApp

बजट सत्र में हंगामा: राबड़ी देवी समेत राजद के तमाम नेता नीट छात्रा मामले में सख्त कार्रवाई की मांग पर आमने-सामने

बजट और नीतियों पर चर्चा के बीच बिहार विधानसभा के तीसरे दिन नीट छात्रा रेप-मौत केस को लेकर विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन, सदन के भीतर और बाहर सरकार को घेरने की कोशिश।

RJD leaders, including Rabri Devi, clash over demands for st
बजट सत्र में हंगामा: राबड़ी देवी समेत राजद के तमाम नेता नीट छात्रा मामले में सख्त कार्रवाई की मांग प- फोटो : Darsh NEWS

लोकतंत्र के मंदिर में एक ओर बजट और नीतियों पर बहस चल रही है, तो दूसरी ओर सदन और उसके बाहर बेटियों की सुरक्षा को लेकर सरकार के खिलाफ तीखा आक्रोश देखने को मिला। बिहार विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन गुरुवार को कार्यवाही की शुरुआत प्रश्नोत्तर काल से हुई, लेकिन सदन की कार्रवाई शुरू होने से पहले ही विपक्षी विधायकों ने विधानसभा के पोर्टिको में प्रदर्शन कर सरकार को घेरा।

नीट छात्रा रेप-मौत मामले को लेकर विपक्ष ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान राजद, कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों के विधायक मौजूद रहे। राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार इस केस को दबाना चाहती है। उन्होंने कहा, “जब हम नीट छात्रा मामले से जुड़े सवाल उठाते हैं तो पुलिस अधिकारियों का फोन आता है कि सर, इस केस को मत उठाइए।” वहीं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत राजद के तमाम नेताओं ने भी नीट छात्रा के लिए प्रदर्शन किया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें: मिनटों में खाली हुआ घर, मेहसौल गांव में 35 लाख की चोरी से हड़कंप

बेटियों की सुरक्षा के मुद्दे पर AIMIM के विधायक ने भी विधानसभा परिसर के बाहर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि राज्य में अपराध बढ़ रहे हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। सदन के भीतर भी कई मुद्दों पर हंगामा देखने को मिला। नल-जल योजना को लेकर बीजेपी विधायक रजनीश कुमार ने मंत्री के जवाब को भ्रामक बताया। दूषित जल के मसले पर चिराग पासवान की पार्टी के दो विधायक आपस में उलझ गए। वहीं जमीन परिमार्जन से जुड़े मामलों को लेकर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया।

यह भी पढ़ें: बजट सत्र का तीसरा दिन: तेजस्वी यादव सरकार को घेरेंगे, बजट और NEET छात्रा मामला पर हो सकती है बहस

राजद विधायकों ने कहा कि बिहार में सीरियल रेप की घटनाएं हो रही हैं और सरकार खामोश है। लंच ब्रेक के बाद राज्यपाल के अभिभाषण और मंगलवार को पेश हुए बिहार बजट पर सदन में चर्चा होगी। बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी तकरार साफ देखने को मिली।



Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp