राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल जी नई दिल्ली के आईएलबीएस (Institute of Liver and Biliary Sciences) अस्पताल, वसंत कुंज में लीवर के इलाज के लिए भर्ती हैं। यह जानकारी राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने दी। उन्होंने बताया कि श्री मंडल पिछले कुछ दिनों से इलाज के उद्देश्य से दिल्ली में हैं, जहां उनका उपचार प्रख्यात चिकित्सक डॉ. एस.के. शरीन की देखरेख में चल रहा है।
एजाज अहमद ने कहा कि पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता श्री मंगनी लाल मंडल जी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है और इलाज सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें: 7 लाख की हेरोईन के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर दबोचा गया
श्री मंडल के जल्द स्वस्थ होने की कामना करने वालों में राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्री बिनु यादव, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, प्रदेश महासचिव श्रीमती मुकुंद सिंह, श्री मदन शर्मा, श्री बल्ली यादव, फैयाज आलम कमाल, डॉ. कुमार राहुल सिंह, श्री प्रमोद कुमार राम, श्री निर्भय कुमार अंबेडकर, भाई अरुण कुमार, श्री संजय यादव, डॉ. प्रेम कुमार गुप्ता, श्री हरेंद्र कुमार कुशवाहा, चंदेश्वर प्रसाद सिंह, अरविन्द कुमार सहनी, कुमर राय, उपेंद्र चंद्रवंशी सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: होली से पहले पटना में सनसनी, ट्रक से निकली करोड़ों की विदेशी शराब
सभी नेताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि श्री मंगनी लाल मंडल जी जल्द से जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर फिर से सक्रिय राजनीति में लौटें। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उनके स्वास्थ्य को लेकर लगातार जानकारी साझा की जा रही है और सभी को उनके जल्द ठीक होने की उम्मीद है।