सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र के महपूरा गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9.985 किलो गांजा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। सदर डीएसपी श्री आलोक कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस मामले की पूरी जानकारी दी।
मिली जानकारी के अनुसार, महपूरा गांव के संत बाबा कारू स्थान स्थित एक दुकानदार के पास भारी मात्रा में गांजा रखा हुआ था। इस बात की गुप्त सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलने के बाद महिषी थानाध्यक्ष श्री जयशंकर प्रसाद अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और छापेमारी की। इस कार्रवाई में चार आरोपी पकड़े गए और उनके पास से गांजा बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी हैं:
1. रांगो यादव, पिता – स्व. शिबू यादव, गांव – महपूरा, थाना – महिषी
2. रणवीर यादव, पिता – रामधार यादव, गांव – बेलवारा, थाना – कनरिया
3. राजन खिरहर, पिता – स्व. जोगी खिरहर, गांव – महपूरा, थाना – महिषी
4. अन्दू यादव, पिता – चन्देश्वरी यादव, गांव – महिषी, थाना – महिषी
सदर डीएसपी श्री आलोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों के कारोबार को बर्दाश्त नहीं करेगी।
इस कार्रवाई से सहरसा में अपराधियों के लिए चेतावनी संदेश गया है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे ऐसे मामलों में गुप्त सूचना दें ताकि तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो सके|